समय पर पहुंची पुलिस ने टाल दिया झरिया में टकराव, जानिये क्या हुआ था


धनबाद (DHANBAD): झरिया के बनियाहीर दो नंबर बस्ती में बुधवार की दोपहर हंगामा होते-होते बचा. लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में टकरा गए. देखते-देखते लाठी-डंडे निकल गए. इसके पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई. सूचना पाकर झरिया पुलिस सक्रिय हुई और इंस्पेक्टर अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शांति समिति के सदस्यों को भी बुला लिया गया. दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही पुलिस चौकस हो गई है.
4+