पुटकी के व्यवसाई की हत्या का 12 घंटे में हुआ खुलासा ,श राब के नशे में दिया गया था  अंजाम 

    पुटकी के व्यवसाई की हत्या का 12 घंटे में हुआ खुलासा ,श राब के नशे में दिया गया था  अंजाम 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद- बोकारो सड़क पर बुधवार की देर रात चाकू घोंप कर व्यवसाई की हत्या मामले का खुलासा करने का एसएसपी संजीव कुमार ने शुक्रवार को दावा किया.  उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है.  आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.  आरोपी का नाम उन्होंने संजीत कुमार पासवान बताया.  कारण बताया कि शराब के नशे में यह घटना हुई है.  पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस मामले का उद्भेदन कर लिया है और यह पुलिस के लिए उपलब्धि है.  हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इसके पीछे और भी अगर कोई कारण होंगे  तो पुलिस अभी उसकी जांच कर रही है. 

    संतोष शर्मा पर चाकू से किया गया था हमला 
     
    संतोष शर्मा नमक  व्यवसाई की बुधवार की आधी रात के बाद  चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी.  संतोष शर्मा की पुटकी  और महुदा लाल बंगला में जूते की दुकान थी.  घटना के दिन वह किसी दुकान पर नहीं गए थे.  और देर रात गए उनकी  हत्या हो गई.  पुटकी पुलिस को सूचना  सुबह 4 बजे मिली कि  सड़क पर एक आदमी पड़ा हुआ है. पुटकी  की  पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और  अस्पताल लेकर गई.  जहां डॉक्टरों ने संतोष शर्मा को मृत घोषित कर दिया.  उसके बाद संतोष शर्मा के परिजनों को सूचना दी गई.  संतोष शर्मा की पत्नी फिलहाल मायके में थी, वह भी पुटकी  पहुंच गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news