मुकदमों की सूची हो रही लंबी लेकिन नहीं थम रहा कोल डंपो पर खूनी खेल,विधायक ढुल्लू महतो सहित अन्य पर फिर हुआ केस


धनबाद(DHANBAD): मुकदमों की सूची लंबी होती जा रही है. लेकिन कोयलांचल के कोल डंपो पर रंगदारी के लिए मारपीट की घटनाएं कम नहीं हो रही है. रविवार को बरोरा में हुई मारपीट, पत्थरबाजी की घटना में बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो सहित 37 नामजद और 60 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले को लेकर तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं. दो मुकदमे विधायक समर्थकों की ओर से तथा एक मुकदमा डीओ होल्डर कन्हाई चौहान के समर्थक की ओर से कराया गया है. बरोरा इलाके में अभी भी लोडिंग का काम बंद है ,इधर बासुदेवपुर कोलियरी में शनिवार को पुलिस की भारी बंदोबस्त के बीच लोडिंग तो शुरू हुई लेकिन उसके बाद फिर लोडिंग बंद है. पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है. बासुदेवपुर कोलियरी में एक पक्ष विधायक ढुल्लू महतो का समर्थक है तो दूसरा पक्ष कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के लोग हैं.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+