धनबाद : बाल-बाल बची पूर्व विधायक की जान, गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त


धनबाद(DHANBAD) : सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. उनके पैर में फ्रैक्चर होने की संभावना है. लेकिन एक्सरे रिपोर्ट के बाद ही निश्चित रूप से कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल उनका इलाज जलान अस्पताल में चल रहा है. पूर्व विधायक अपनी बोलेरो गाड़ी से बीबीएम कॉलेज के रास्ते जा रहे थे कि उनकी गाड़ी के आगे पीछे स्कूटर वाले आ गए और स्कूटर को बचाने में ड्राइवर ने ब्रेक मारी और गाड़ी के चारों चक्के ऊपर हो गए.
चालक ने चतुराई से बची जान
लेकिन ड्राइवर ने चतुराई दिखाई,आनंद बाबू को गाड़ी से बाहर नहीं निकलने दिया. हाथ पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में रोके रहा. नतीजा हुआ कि गंभीर चोट नहीं आई है. स्कूटर सवार भी बच गए, ड्राइवर को भी कोई चोट नहीं आई है. लेकिन गाड़ी बहुत ही खतरनाक ढंग से पलटी खाई है. दुर्घटना की सूचना पर विधायक राज सिन्हा अस्पताल जाकर पूर्व विधायक का हालचाल लिया.
रिपोर्ट : शांभवी, धनबाद
4+