सरकार ने माना पूरे प्रदेश में सूखे के हालात, जानिए क्या हुआ आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में

    सरकार ने माना पूरे प्रदेश में सूखे के हालात, जानिए क्या हुआ आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में

    रांची(RANCHI): कम बारिश होने की वजह से सरकार ने मान लिया है कि पूरे प्रदेश में सूखे के हालात हैं . गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई. इसमें डीसी और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे. वहीं ग्रामीण विकास विभाग के भी अधिकारी मौजूद थे. आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में यह बात स्पष्ट हो गयी कि प्रदेश में सुखाड़ है.  

    मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में वर्षापात की स्थिति की जानकारी ली. धान की फसल के आच्छादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई. समीक्षा में यह बात सामने आई कि किसानों को राहत की जरूरत है. सरकार इसके आधार पर राहत पैकेज का फार्मूला तैयार करेगी. कृषि सचिव अबुबकर सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड में 18 लाख हेक्टेयर में धान की फसल होती है.अभी तक 5 लाख हेक्टेयर में भी धान की रोपनी नहीं हो पाई है.कृषि विभाग किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news