दूरसंचार कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन पत्र, जानिए कब लागू होगी यह हाई स्पीड इंटरनेट सेवा


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बहुत लंबे समय से उड़ने वाली कार की चर्चा हो रही थी. लो- अब भारत में भी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लोग उपयोग कर सकेंगे.अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा.दूरसंचार विभाग ने इसके लिए दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं. दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से 5G सर्विस की लॉन्चिंग तैयारी में तेजी लाने को कहा.उन्होंने कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद यह बात कही. दरअसल डॉट ने पहली बार उसी दिन स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी किए हैं, जिस दिन सफल बोलीदाताओं ने अपना एडवांस भुगतान किया है.
दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाताओं भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अडाणी डेटा नेटवर्क्स और वोडाफोन आइडिया से लगभग 17,876 करोड़ रुपये मिले हैं.अन्य सभी दूरसंचार परिचालकों ने 20 साल तक किश्तों में भुगतान का विकल्प चुना है, जबकि भारती एयरटेल ने 4 सालाना किश्तों के बराबर 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. विभाग सूत्रों के अनुसार भारत में सबसे पहले 13 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत होगी. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़,अहमदाबाद, गुरुग्राम, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं.इससे पहले 5जी को लेकर सभी ट्रायल पूरी तरह सफल रहे हैं. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार जल्द ही देश के अन्य शहरों में 5G सेवा शुरू हो जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में यह सेवा 2023 के मध्य तक उपलब्ध हो सकेगी.
4+