जमशेदपुर में छिनतई गिरोह का खौफ, 31 घंटे में तीन महिलाओं को बनाया निशाना, पर्स और चेन छीनकर भागे झपट्टेमार

    जमशेदपुर में छिनतई गिरोह का खौफ, 31 घंटे में तीन महिलाओं को बनाया निशाना, पर्स और चेन छीनकर भागे झपट्टेमार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में छिनतई करनेवाला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है, जो खासकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता है, रोजाना कई महिलाओं से पर्स और चैन की छिनतई हो रही है, जिससे शहर की महिलाएं अब घर से बाहर निकलने से भी खौफ खा रही है, इनके अंदर एक डर व्याप्त हो चुका है, कि कहीं उन्हे भी शिकार ना बला लिया जाये. ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, पीछले 31 घंटे में तीन महिलाओं से पर्स की छीनतई कर गई है.सुबह 9:00 बजे से लेकर देर शाम तक गिरोह के सदस्यों ने गली मोहल्ले व सुनसान सड़कों से गुजरने वाली महिलाओं को निशाना बना रहे है इस घटना में एक महिला घायल भी हो गई है, घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

    पढ़ें कैसे हो रही है महिलाओं से छिनतई

     घायल मीतू मुखर्जी ने कहा कि वह घर से बाजार जा रही थी, रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों उनका पर्स छीनकर भागने लगे, वे रोड पर गिर गई. जिसमे उनके चेहरे और आंख में चोट आई है. पर्स में 10 हजार एक मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे, वहीं दूसरी घटना भी परसुडीह थाना क्षेत्र में ही घटी उसमें भी बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स छीन कर भागते साफ सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे है जिसके बाद महिला गिर गई और महिला ने शोर भी मचाया जिसके बाद कोई आसपास नहीं पहुंचा.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     घटना के बाद महिलाएं परसुडीह थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है,लेकिन एक सवाल उठता है कि जहां पूरा पुलिस महकमा बकरीद त्योहार को लेकर हर चौक चौराहा पर फ्लैग मार्च कर रही है. वहीं इस तरह की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो जा रहें है, इसलिए पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news