Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने फायरिंग और चैन स्नैचिंग मामले का किया खुलासा, 9 गिरफ़्तार, ये सामान बरामद

    Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने फायरिंग और चैन स्नैचिंग मामले का किया खुलासा, 9 गिरफ़्तार, ये सामान बरामद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है.पिछले दिनों साकची थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग के मामले में दो अपराधियों को किया गिरफ्तार जिसके पास एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.

    मामले में सात लोग गिरफ़्तार

    वहीं दूसरे मामले में गोलमुरी थाना क्षेत्र और टेल्को थाना क्षेत्र में हुए मोबाइल छीनतई चैन चिंताई के मामले में 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार जिसके पास एक देशी पिस्तौल दो मैगजीन 8 गोली दो धारदार चापड़ एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और एक सेंट्रो कर को किया जप्त सीटी एसपी कुमार शिवआशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी.

    पढें मामले पर सिटी एसपी ने क्या कहा

     सीटी एसपी कुमार शिव आशीष ने कहा कि इस गिरोह का सरगना धनबाद का रहने वाला है और धनबाद जमशेदपुर कोलकाता जैसी शहरों में घूम कर यह लोग लूटपाट चोरी की घटना को अंजाम देते थे.इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी गोलमुरी थाना क्षेत्र धनबाद और दिल्ली से हुई है.लगातार गोलमुरी थाना क्षेत्र और टेल्को थाना क्षेत्र में इन अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा था.आज सारे अपराधियों को जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news