हैवान पति ने कर दी ह'त्या, पहचान छुपाने के लिए पत्नी के श'व को नग्न कर जला दिए कपड़े

    हैवान पति ने कर दी ह'त्या, पहचान छुपाने के लिए पत्नी के श'व को नग्न कर जला दिए कपड़े

    रांची(RANCHI): रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के स्थित डोम्बाटोली गांव में बीते दिनों एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. शव को एक प्लास्टिक के बोरे में पुल के नीचे फेंका गया था. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर बोरे की जांच की. जांच करने पर उसमें से एक नग्न अवस्था में महिला का शव मिला. जिसकी कई दिनों तक पहचान नहीं हो पाई. मीडिया के माध्यम से पता चलने के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और रिम्स जाकर उसकी पहचान की. मामले में पुलिस ने मृतिका महिला इंजरेन टोप्पो के पति निकोलस टोप्पो को हिरासत में लेकर पूछताछ की, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के हत्या की बात स्वीकार किया. 

    साइकिल पर लाद शव को फेंका पुल के नीचे

    आरोपी पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का किसी बात पर विवाद होने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव की शिनाख्त ना हो सके, इसलिए उसने अपनी पत्नी का शव साइकिल पर लेकर कई किलोमीटर दूर डोम्बाटोली पुल के नीचे फेंक दिया. निकोलस टोप्पो ने शव के सारे कपड़े उतार दिए और मोबाइल के साथ जला दिया. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त साइकिल मृतिका के जले हुए कपड़े का राख और जले हुए मोबाइल के कुछ अंश बरामद किए. 

    रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news