CM से मिले MLA भूषण बाड़ा, जानें किन बातों पर हुई चर्चा


सिमडेगा(SIMDEGA): भारत एक कृषि प्रधान देश है, भारत संरचनात्मक दृष्टि से गांवों का देश है और ज्यादातर ग्रामीण समुदायों में अधिक मात्रा में कृषि कार्य किया जाता है. देश के 70 प्रतिशत भारतीय किसान हैं और उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. बात अगर झारखंड की करें तो राज्य के लगभग लोग किसानी से जुड़े हैं. इसी क्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शनिवार को सूबे के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और जिले की समस्याओं पर चर्चा की.
सुखाड़ से कैसे निपटें इस पर हुई चर्चा
इस मुलाकात में विधायक ने बताया कि कृषि आधारित सिमडेगा जिले में बारिश नहीं होने से कृषि कार्य पिछड़ रहा है, उन्होंने सीएम से सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए पहल शुरु करने की मांग की. विधायक ने सीएम को बताया कि जिले में बारिश शुरू होते ही सर्पदंश का मामला बढ़ जाता है. पिछले एक डेढ़ महीने में ही डेढ़ दर्जन लोगों की मौतें सर्पदंश के कारण हो चुकी हैं. इसके अलावा मानव तस्कर के रूप में विशेष पहचान बनाने वाले जिले में मानव तसकरी पर अंकुश लगाने की मांग की. इस मुलाकात में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव पर भी बात की.
सिमडेगा कॉलेज में शुरू कराएं इंटर की पढ़ाई
विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिमडेगा कॉलेज में इंटर के तीनों संकाय में नामांकन नहीं लिया जा रहा है, जबकि पूर्व में यहां इंटर के तीनों संकाय में नामांकन लिया जाता था. साथ ही जिले के छात्र इंटर की पढ़ाई के लिए इसी कॉलेज पर आश्रित रहते थे. कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद होने से कई गरीब होनहार छात्र आगे की पढ़ाई करने से वंचित रह जाएंगे. उन्होंने बताया कि सिमडेगा कॉलेज में शिक्षक की भी कमी है. इसे भी दूर कराते हुए इंटर की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
4+