‘द न्यूज़ पोस्ट’ की खबर का असर, 30 लोगों की अमरनाथ में फंसे होने की दिखाई थी खबर, सरकार ने पहुंचाई मदद  

    ‘द न्यूज़ पोस्ट’ की खबर का असर, 30 लोगों की अमरनाथ में फंसे होने की दिखाई थी खबर, सरकार ने पहुंचाई मदद   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर के लगभग 30 लोग 28 दिनों से अमरनाथ में बर्फबारी और बारिश में फंसे हुए थे. जिसकी खबर द न्यूज़ पोस्ट ने बड़ी प्रमुखता से दिखाई थी. जिसका असर सोमवार को देखने को मिला. जहां आज अमरनाथ में हुए बर्फबारी के बाद फंसे जमशेदपुर के सभी यात्रियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है.

    द न्यूज़ पोस्ट की खबर का असर

    दरअसल कुछ दिनों पहले हमने खबर दिखाई थी कि अमरनाथ यात्रा पर गये लौहनगरी के लगभग 30 लोग बर्फबारी की वजह से फंसे हुए है.जिन्होने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई थी. द न्यूज़ पोस्ट में प्रमुखता से खबर चलने के बाद सरकार ने सभी श्रद्धालुओं तक मदद पहुंचाई है. हेलीकॉप्टर में बैठते ही सभी श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे. सभी ने थे द न्यूज़ पोस्ट का धन्यवाद किया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news