बैडमिंटन :लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन का जीता खिताब, बनें दूसरे भारतीय शटलर

    बैडमिंटन :लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन का जीता खिताब, बनें दूसरे भारतीय शटलर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन का खिताब जीतकर भारत का मान बढ़ाया है . लक्ष्य ने मेंस सिंगल्स में हुए फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैम्पियन चीन के ली शी फैंग को करारी शिकस्त दी . रोमांचक मुकाबले में भारतीय शटलर लक्ष्य को 21-18, 22-20 से जीत मिली.

    बनें दूसरे भारतीय शटलर

    कनाडा ओपन चैम्पियनशिप में पुरुष एकल का खिताब जीते वाले लक्ष्य दूसरे भारतीय बनें. उनसे पहले 2016 में बी साई प्रणीत ने यह उपलब्धी हासिल की थी . इधर,, 2016 में ही मेंस डबल्स में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने भी खिताब जीता था. 2015 में विमेंस डबल्स में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने खिताब अपनी झोली में डाला था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news