बीड़ी लाने बाज़ार गया शख्स, वापस नहीं लौटा घर, जानिए फिर क्या हुआ

    बीड़ी लाने बाज़ार गया शख्स, वापस नहीं लौटा घर, जानिए फिर क्या हुआ

    लोहरदगा (LOHARDAGA): जिले कि बगडू क्षेत्र में तब अचानक सनसनी फैल गई जब यहां बीड़ी लाने गए एक अधेड़ व्यक्ति का शव तालाब में तैरता मिला.  शव को तालाब में देख मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची बगडू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

    परिजनों को तालाब में तैरता मिला शव

    जानकारी के अनुसार बगडू थाना क्षेत्र के चरहू गांव निवासी वकील उरांव सोमवार को दो बंडल बीड़ी लाने के लिए अपने घर से निकले थए. इसी बीच वह किसी दोस्त के दूसरे के घर में जाकर सो गए. घर नहीं पहुंचे पर मृतक के परिजनों ने उनकी खोज शुरू की. इसी दौरान उन्हें तालाब में तैरता हुआ शव मिला. परिवार के लोगों ने इसकी सूचना बगडू थाना को दी, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news