सनकी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर सन्न रह गये लोग  

    सनकी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर सन्न रह गये लोग   

    दुमका(DUMKA): दुमका के मुफस्सिल थाना के एक गांव में सनकी युवक ने एक किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में किशोरी के दोनों हाथों पर गहरा जख्म हो गया. घटना देर रात की है. जब किशोरी अपने घर में सोयी हुई थी. पड़ोस गांव के सनकी युवक जिसका नाम राजू टुडू है. दीवाल फांदकर आंगन में घुस गया. और गर्मी की वजह से रूम का दरवाजा खुला छोड़ कर सोई किशोरी को राजू ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया.

    सनकी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग पर किया हमला

    हमला किशोरी के हाथ पर किया गया. अचानक हुए हमले से किशोरी नींद से जगी तब तक राजू ने दोबारा प्रहार कर दिया. प्रहार से बचने के लिए किशोरी ने दूसरा हाथ आगे बढ़ाया. इस तरह उसका दोनों हाथ जख्मी हो गया. किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जब वहां पहुंचे. तब तक राजू भाग गया. शुक्रवार की सुबह परिजन किशोरी को लेकर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंचे.जहां उसका इलाज चल रहा है. और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

    15 दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में हुई थी तकरार

    वहीं मामले पर परिजनों का कहना है कि पहले किशोरी और राजू में दोस्ती थी. 15 दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गया. 30 अप्रैल को मामला मुफ़स्सिल थाना पहुंचा .जहां समझा-बुझा कर रिमांड पर युवक को छोड़ दिया गया. वहीं माले पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार का कहना है कि घटना से संबंधित कोई शिकायत थाना को नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news