Ranchi News: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले को कोर्ट ने दी कड़ी सजा, जानिए

    Ranchi News: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले को कोर्ट ने दी कड़ी सजा, जानिए

    रांची - प्रेम प्रसंग में कई बार परिणाम बहुत ही गलत आ जाता है. प्यार में धोखा के कारण कई बार हत्या जैसी वारदात हो जाती है. झारखंड समेत पूरे देश में ऐसे कई मामले आए हैं.ताजा एक मामला रांची सदर थाना क्षेत्र का आया है जिसमें हत्या करने वाले को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है.

    जानिए घटना के बारे में विस्तार से

    मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र का है साल 2019 में संजीव कुमार नामक व्यक्ति अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी महिला से शादी पहचाना जा रहा था. वह अपनी प्रेमिका से दूर हटने लगा. अलग-अलग बहाना बनाकर मिलने से कतराने लगा.इधर प्रेमिका शादी के लिए संजीव कुमार पर दबाव डालने लगी. इससे संजीव कुमार अपने को परेशान महसूस करने लगा.वह प्रेमिका को रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगा.एक दिन उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को मधुपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

    इस संबंध में मृतक के परिजनों ने संजीव कुमार आरोप लगाते हुए सदर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच शुरू की और अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की.तब यह मामला सामने आया.

    कोर्ट ने अभियुक्त को क्या सजा सुनाई

    प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह गुजारे गए. अपर न्याययुक्त सचिंद्र बिरुआ की कोर्ट ने अभियुक्त संजीव कुमार को आजीवन कारावास की सजा और 20000 रुपए जुर्माना लगाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news