पढ़ाई के प्रेसर में एक और छात्रा ने तोड़ा दम! खूंटी की छात्रा ने रांची में की आत्महत्या

    पढ़ाई के प्रेसर में एक और छात्रा ने तोड़ा दम! खूंटी की छात्रा ने रांची में की आत्महत्या

    रांची(RANCHI): छोटे से गाँव से छात्र और छात्रा बड़े उम्मीद और सपने लेकर बड़े शहर की ओर रुख कर सकते है. माँ बाप के सपने को पूरा करने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते है. दिन में कॉलेज और फिर अलग से कोचिंग कर खूब मेहनत करते है. लेकिन कई छात्र छात्रा इस  प्रेसर को झेलने में टूट जाते है. कुछ ऐसा ही खूंटी जिले के रानिया प्रखंड की अलका कुमारी के साथ हुआ.छात्रा ने अपने हॉस्टल में आत्म हत्या कर लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.

    अलका कुमारी रेडियम रोड स्तिथ गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. अचानक आज शाम चार बजे उसने खुद की ज़िंदगी को खत्म कर लिया है. इसकी जानकारी उसकी अन्य साथियों ने हॉस्टल संचालक को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुँच कर कई पहलुओं पर जांच कर रही है.साथ ही FSL की टीम मौके पर पहुँच कर साक्ष्य को जुटाने में लगी है.सुरुआती जांच में यह मामला आत्म हत्या का ही लग रहा है. लेकिन जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा.

    बताया जा रहा है कि लड़की श्यामा प्रसाद मुखर्जी में स्नातक 2nd year की स्टूडेंट थी. कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर चिंतित रहती थी. दोस्तों ने कई बार साझाया, बावजूद आखिर में जब हॉस्टल में कोई नहीं था तो उसने गलत कदम उठा लिया. मामले की जानकारी परिजनों को दी गई. लड़की के परिजन हॉस्टल पहुँच कर बच्ची का शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे. सोचने लगे की इतना क्या जल्दी थी,आखिर इतना बड़ा कदम दिल के टुकड़े ने क्यों उठा लिया.                                 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news