धनबाद में 15 साल के छात्र की पत्थर से कूच कर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

    धनबाद में 15 साल के छात्र की पत्थर से कूच कर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद में एक 15 साल के छात्र का शव बरामद होने से चारों तरफ सनसनी फैल गई है. सोमवार देर रात तोपचांची थाना क्षेत्र में खून से लथपथ अवस्था में छात्र का शव बरामद किया गया. पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. 

    धारदार हथियार से की गई हत्या

    धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के गुंघुसा स्थित आरोबी के नीचे मुख्य मार्ग में छात्र का शव मिलने से पूरे इलाके में दहश्त का माहौल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार मंडल आजाद नगर में ट्यूशन पढ़ने गया था. ट्यूशन से वह सोमवार शाम 6 बजे घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा था. रात में उसके पिता को सूचना मिलती है कि उसका बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है. जब छात्र के पिता सहित कई लोग मौके पर पहुंचे तो देखते हैं कि आदित्य के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है औऱ पत्थरों से कूच कर उसकी हत्या कर दी गयी है. घटना स्थल पर खून से एक पत्थर फेंका हुआ था. वहीं शव से थोड़ी दूर ही मृतक की स्कूटी औऱ स्कूल बैग लावारिश अवस्था में पड़ी हुई थी. बता दें कि छात्र जीएम पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र है.

    पुलिस जांच में जुटी

    सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस द्वारा छात्र के शव और खून से सने पत्थरों को भी जब्त कर लिया गया है. हालांकि छात्र की हत्या क्यों औऱ किसने की अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस सभी तथ्यों पर बारकी से जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news