जमशेदपुर: एनीमिया मुक्त भारत अभियान का आगाज़, निकाली गई जागरूकता रैली


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. इसे सफल बनाने को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई. इसके माध्यम से शनिवार को लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक की संख्या में महिलाओं के पहुंचने और एनीमिया जांच कराने की अपील की गई.
सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को एनीमिया जांच अवश्य करानी चाहिए. एनीमिया जानलेवा है, मगर, समय रहते यदि इसकी जांच और उपचार हो जाए तो जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है. उन्होंने कल आयोजित होने वाले शिविर में ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के जुटने और एनीमिया जांच कराने की अपील की.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+