11 दिसंबर को नहीं पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि! विधानसभा में गूंजा मामला, जानिए मंत्री का जवाब

    11 दिसंबर को नहीं पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि! विधानसभा में गूंजा मामला, जानिए मंत्री का जवाब

    रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त की राशि 11 दिसंबर को लाभुक के खाते में भेजने का दावा सरकार ने किया है, लेकिन अब 11 तारीख खत्म हो गयी और पैसा बेटियों के खाते में नहीं पहुंचे है. इस मुद्दे पर अब विधानसभा में भाजपा सवाल उठा रही है. आखिर अपने वादे को सरकार कब पूरा करेगी. इसपर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार अपने हर वादे को पूरा करेगी.

    बता दें कि भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सभी योजनाओं में कटौती कर राशि मंईयां सम्मान योजना में लगा दिया गया. इसके बावजूद भी पैसा किसी के खाते में नहीं पहुंचा है. सरकार अपने किसी भी बात पर खरी नहीं उतर रही है.

    इसपर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने को संकल्पित है. मंईयां योजना को लेकर अनुपूरक बजट में ही पैसा आवंटित कर दिया गया. अब एक से दो दिन में सभी के खाते में राशि पहुंच जाएगी.

    रिपोर्ट-समीर 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news