नये साल को लेकर अलर्ट हुई जमशेदपुर पुलिस, बाईक रेस या ड्रंक एन्ड ड्राइव में पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    नये साल को लेकर अलर्ट हुई जमशेदपुर पुलिस, बाईक रेस या ड्रंक एन्ड ड्राइव में पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR): बस कुछ ही दिनों बाद नया साल आनेवाला है. जिसको लेकर लौहनगरीवासी काफी उत्साहित है. इसको लेकर भारी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने या फिर कहीं घूमने के लिए निकलते है. वहीं नए साल के जश्न के बीच लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोर्ड पर है. शहर में रेस ड्राइविंग या फिर ड्रंक एन्ड ड्राइव की रोक थाम को लेकर जिला पुलिस पहले से ही सतर्क नजर आ रही है. जिला के एसएसपी किशोर कौशल देर रात सड़कों पर उतर कर पूरी तरह से टू वीलर हो या फिर चार पहिया वाहनो की जांच कर रहे है. वहीं एसएसपी के आदेश पर शहर के विभिन्न जगहों पर देर रात वाहनो की जांच अभियान चलाया जा रहा है.

    नये साल को लेकर अलर्ट हुई जमशेदपुर पुलिस

    देर रात एसएसपी साकची, बिस्टुपुर मानगो सहित कई जगहों पर पहुंचे और जांच अभियान का निरीक्षण कर रहे है और साथ ही चेकिंग पॉइंट पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को जरुरी दिशा निर्देश भी दे रहे है. आपको बताये कि नए साल के मौके पर कई लोग नशे की हालत में ड्राइविंग करते है, तो वहीं कुछ युवा सड़कों पर बाइक रेस करते दिखते है. जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा रहता है, उसी पर रोकथाम को लेकर यह अभियान चलायाजा रहा है.

     पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. हुड़दंग करते पकड़े जाने पर पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी, एसएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नया साल सभी शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, ताकि किसी को परेशानी ना हो, वहीं जिला पुलिस सीसीटीवी से भी शहर के गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news