बारात लेकर आए तो लाश गिरा देंगे, लड़की के कथित पति ने लड़की के ससुराल वालों को दी धमकी, जानिए

    बारात लेकर आए तो लाश गिरा देंगे, लड़की के कथित पति ने लड़की के ससुराल वालों को दी धमकी, जानिए

    पलामू(PALAMU): बहन जब अपने भाई के साथ होती है तो वह खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करती है.भाई छोटा हो या बड़ा जब बहन के साथ रहता है तो बहन किसी चीज का डर नहीं रहता. लेकिन जब वही भाई बहन का घर बसने से पहले उजाड़ने का सोचने लगे तो फिर कैसे कोई बहन अपने भाई पर भरोसा करेगी. दरअसल मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है. यहां फुफेरे भाई ने बहन के ससुराल वालों को अपनी बहन का एक फोटो भेज कर शादी ना करने की धमकी दी है. लड़की के ससुराल वालों को लड़के ने बोला है कि बारात आई तो लाश गिरा देंगे.            

    लड़की कि मां ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बैरांव के खजुराही टोला निवासी मुन्ना पाल पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पुत्री का फोटो वीडियो वायरल कर बदनाम कर रहा है. उन्होंने लिखा है कि मुन्ना पाल उनकी पुत्री का फुफेरा भाई लगता है. लड़की की शादी होने वाली है.  जबकि युवक लड़की के माथे पर सिंदूर लगा अपने साथ फोटो लेकर उसके होने वाले ससुराल भेज दिया है.  साथ ही उसने धमकी दी है कि वह लड़की उसकी पत्नी है.  अगर वह बारात लेकर आयेगा तो उसे गोली मार देंगे.  लड़की की माता मामले को लेकर काफी परेशान है.

    उन्होंने हुसैनाबाद थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी लड़की की शादी 10 मई 2023 को होने वाली है.  महिला ने कहा है कि चार वर्ष पूर्व मुन्ना पाल ने डरा धमका कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था.  और अपने साथ उसका फोटो वीडियो बना लिया था. अब लड़की की शादी लगने के बाद मुन्ना पाल उस फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है.  साथ ही लड़की के होने वाले पति को भी मैसेज भेज कर धमकी दे रहा है.  इसे लेकर महिला और उसके परिवार के सदस्य परेशान हैं.  महिला ने मुन्ना कुमार पर आरोप लगाया है कि उसके पास पांच सीम कार्ड है, जिससे वह धमकी देने और फोटो वीडियो वायरल करता है.  उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर युवक मुन्ना पाल पर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.  इस संबंध में थाना प्रभारी ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news