Delhi Chunav Result: दिल्ली जीत पर झामुमो ने भाजपा के साथ ईडी, सीबीआई को भी दी बधाई, कहा- इनके बल पर भाजपा ने बना ली अपनी सरकार

    Delhi Chunav Result: दिल्ली जीत पर झामुमो ने भाजपा के साथ ईडी, सीबीआई को भी दी बधाई, कहा-  इनके बल पर भाजपा ने बना ली अपनी सरकार

    रांची(RANCHI): दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है. 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस बार बड़ा झटका लगा है. ऐसे में आज 8 फरवरी को झारखंड में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जैसा की आप जानते ही हैं कि 5 फरवरी को दिल्ली में चुनाव हुए थे जिसका नतीजा आज आ गया है और भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है.  ऐसे में भाजपा की सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

    उन्होंने कहा कि, इस जीत के लिए भाजपा को बधाई, जिसने ED, CBI और ECI के बल पर अपनी सरकार बना ली और इस जीत में भारत सरकार का भी बहुत बड़ा योगदान है. केंद्र सरकार के सभी एक अघोषित आपातकाल के निर्णय से साफ हो गया था कि सरकार किसकी बनेगी. 2014 में जब मोदी की सरकार बनी थी तो गंगा सफाई के लिए एक मंत्रालय बनाई गई. उसके बाद कितना गंगा साफ हुआ, कितना पैसा खर्च हुआ ये आज भी समझ से परे है.

    दिल्ली को आज तक पूर्ण राज्य का दर्जा भी नहीं मिल पाया है. अब ऐसे में 15 साल शिला दीक्षित की सरकार और 11 साल के अरविंद केजरीवाल की सरकार के बाद इस सरकार से उम्मीद है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा. दिल्ली में प्रदूषण और यमुना की सफाई पर भाजपा को काम करने की जरूरत है. झारखंड से सीख ले कर भाजपा ने दिल्ली में भी माता-बहनों को 2500 रुपए देने का निर्णय लिया है. ऐसे आने वाले समय में कई राज्यों में होने वाले चुनाव में महिला सम्मान का मुद्दा होगा, जिस पर मुहर सीएम हेमंत ने लगाया है.  

    आगे उन्होंने कहा कि, हमारी आशा थी कि गठबंधन में चुनाव लड़े, लेकिन आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि वे गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगे. एक बहुत बड़ी भूल आम आदमी पार्टी से हुई है, जिसका नतीजा देखने को मिल रहा है. राजनीतिक भूल हो चुकी है, लेकिन इससे अब सबक लेने की जरूरत है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news