15 मई को गिरिडीह आएंगे तेजस्वी यादव, कल्पना सोरेन और बिनोद सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे संबोधित

    15 मई को गिरिडीह आएंगे तेजस्वी यादव, कल्पना सोरेन और बिनोद सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे संबोधित

    गिरिडीह (GIRIDIH) : 15 मई को तेजस्वी यादव का आगमन गिरिडीह में होने वाला है. वे सबसे पहले गांडेय उपचुनाव में भाग ले रही इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में बेंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उसके पश्चात कोडरमा में इंडी गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

    उक्त बातो की जानकारी राजद के लोकसभा चुनाव संयोजक इनाम आलम एवम जिला अध्यक्ष थानेश्वर ठाकुर ने संयुक्त रूप से The Post News  को दिया है. उन्होंने बताया की राजद नेता सह बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 15 मई को सबसे पहले गिरिडीह के बेंगाबाद में समय लगभग 2 बजे आएंगे जहां वे उपचुनाव प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर कोडरमा के लिए रवाना होंगे. जहां वे इंडी गठबंधन  के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बताया गया की इन दोनो कार्यक्रमों के पूर्व वे चतरा तथा हजारीबाग में एक-एक जनसभा संबोधित करेंगे.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news