धनबाद: डालसा ने नशे के शिकार बच्चे को किया रेस्क्यू,अब सुधरेगी जिंदगी 

    धनबाद:  डालसा ने नशे के शिकार बच्चे को किया रेस्क्यू,अब सुधरेगी जिंदगी 

    धनबाद(DHANBAD):   धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे वात्सल्य योजना के तहत सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर से नशे के शिकार एक नाबालिग का रेस्क्यू सीडब्ल्यूसी  के सहयोग  से किया गया.  बच्चों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल धनबाद में लाया गया.  

    उसकी सूचना मिलते हैं अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन सदर अस्पताल पहुंचे.  बच्चे से बातचीत की ,डॉक्टर को बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश दिया.  न्यायाधीश ने सीडब्ल्यूसी को निर्देश दिया कि बच्चे की पढ़ाई लिखाई और उचित देखभाल के लिए तुरंत प्रबंध किये जाए. नाबालिग बच्चा आसनसोल का रहने वाला है, जिसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह रेलवे स्टेशन में  रहता है.  

    उसने बताया कि साथियों के साथ उसने नशा करना सीख लिया.  इस बावत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव राकेश रोशन ने बताया कि झालसा के निर्देश पर नशाखोरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है.  डॉक्टर की सहायता से उनकी लत को छुड़ाकर उनके उज्जवल एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर वात्सल्य परियोजना पूरे जिले में चलाई जा रही है.  जिसके तहत आज एक बच्चे का रेस्क्यू किया गया है. इस मौके पर परियोजना के सदस्य डॉ विकास कुमार राणा , सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, डीसीपीओ साधना कुमारी, एनजीओ के सदस्य संतोष विकराल , महेश्वर  रवानी, पीएलवी चंदन कुमार , अजीत कुमार दास ने भाग लिया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news