सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में दीपों की जगमगाहट के साथ सजसजीराम-सीता के अयोध्या आगमन’ की झांकी, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में दीपों की जगमगाहट के साथ सजसजीराम-सीता के अयोध्या आगमन’ की झांकी, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    पाकुड़: दीपावली की पूर्व संध्या पर सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ का प्रांगण दीपों की उजास और रंगोली की रंगीन छटा से नहा उठा. इस अवसर पर विद्यालय में भव्य दीप सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा राम-सीता के वनवास से अयोध्या आगमन” पर आधारित झांकी, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमानजी की भूमिका निभाते हुए दिव्य दृश्य को सजीव कर दिया.

    विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगे दीपों, पुष्पों और कलात्मक रंगोलियों ने अयोध्या नगरी की झलक प्रस्तुत की. विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन करते हुए दीपों की सजावट और आकर्षक रंगोलियों से भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी को अभिव्यक्त किया.

    विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव शंकर दुबे ने विद्यार्थियों की कला एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपरा, संस्कार और नैतिक मूल्यों को बच्चों के हृदय में गहराई तक स्थापित करते हैं.

    कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं. अयोध्या की आनंद झलक सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में बिखरी दीपों की रोशनी के साथ.

    रिपोर्ट:नंद किशोर मंडल, पाकुड़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news