चाईबासा पुलिस को माओवादियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, इन्सास रायफल समेत हथियार का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

    चाईबासा पुलिस को माओवादियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, इन्सास रायफल समेत हथियार का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

    चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम जिला के जेटेया थानान्तर्गत जंगली, पहाडी क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा हथियार व विस्फोट सामग्री छुपाकर रखे गए थे, जिसे सुरक्षा बलो के द्वारा बरामद किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, केरिपु बल, झारखण्ड जगुआर एवं अन्य केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के द्वारा सभी माओवादी संगठनों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.

    इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठन के विरूद्ध निरंतर सफलतायें भी मिल रही है. प्रतिबंधित भाकपा (माओ) माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान, सारंडा क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील है.इस दस्ते पर प्रभावी कार्रवाई हेतु समय-समय पर प्राप्त आसूचना के आधार पर झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर इत्यादि बलो द्वारा अभियान संचालित किया जाता है.

    16.10.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के माओवादियों के द्वारा जेटेया थानान्तर्गत जंगली/पहाडी क्षेत्र में नक्सल सामग्री छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस), सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए जेटेया थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया.

    उक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-17 अक्टूबर को जेटेया थानान्तर्गत बुरूबोरता के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र से बम निरोधक दस्ता के सहायता से हथियार, कारतूस एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद किया.

    इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं। सर्च के दौरान निम्नलिखित हथियार, कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया.

    झारखण्ड पुलिस नक्सल गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से अपील करती है कि वे सभी झारखण्ड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ तथा समाज की मुख्य धारा से जुड़ें. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

    बरामदगी

    1. इन्सास रायफल- 01.

    2. 5.56m का-198 जिंदा गोली

    3. 7.62 mm का-112 जिंदा गोली

    4. 303 का-134 जिंदा गोली

    5. ब्लॅक 15 जिंदा गोली,

    6. 5.56 mm इंसास रायफल का मैग्जीन 4 पीस

    7. 7.62 SLR का मैगजीन 2 पीस

    8. 303 रायफल का मैगजीन 02 पीस

    9. खाली चार्जर-303 रायफल का 9 पीस

    10. सिलींग (काला रंग का) 02 पीस

    11. फुलथ्स 2 पीस

    12. सिरींज-12 पीस

    13. पीटू बैग- 2 पीस

    14. कम्बल 02 पीस

    15. पौच- 02 पीस

    16. नोट बुक -01 पीस

    17. बुक - 02 पीस

    18. 18. नारा पर्चा-03 पीस

    19. झारखण्ड जनाधिकार महासभा पर्चा 1 पीस

    20. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news