झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों का निलंबन वापस, कैश कांड मामले में हुई थी कार्रवाई


रांची(RANCHI): झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों का निलंबन आज केंद्रीय नेतृत्व में वापस कर दिया है.इसकी घोषणा विधानसभा परिसर में खुद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल नेत आलमगीर आलम ने किया है.प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर निलंबन वापस किया है है. जिस तरह से जो आरोप लगे थे उसकी जांच की गई. उसके बाद जांच कमिटी ने पूरी जानकारी और रिपोर्ट केंद्रीय कमिटी को दिया.केंद्रीय कमिटी ने रिपोर्ट की समीक्षा के बाद अब निलंबन मुक्त कर दिया.
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने क्या कहा
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि वह शुरू से ही खुद को निर्दोष बता रहे थे. कुछ जानकारी प्रदेश कमिटी कोगलत मिली थी जिसके बाद अब निलंबन वापस किया गया.उन्होंने कहा कि श्री राम भी वनवास पर गए उन्ही के जैसे वह भी कुछ दिनों के लिए पार्टी से वनवास पर चले गए थे लेकिन प्रदेश कमिटी और केंद्रीय कमिटी पर पूरा भरोषा था.
जनता और पार्टी के नेताओं ने पूरा साथ दिया: राजेश कच्छप
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हम इस दौरान जेल गए काफी दिक्कत हुई. कुछ खबरें भी अलग तरीके से पेश की गई. जिसकी सज़ा हमें मिली. लेकिन जनता और पार्टी के नेताओं ने पूरा साथ दिया.जो उच नीच हुई थी वह सब दूर हो गया है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है. विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी ने कहा कि हमारे मामले में हाई कोर्ट का भी योगदान रहा. एक साल तक पार्टी से भले ही निलंबित रहे लेकिन इस दौरान हम संगठन से जुड़े हुए थे यह समय थोड़ा कठिन था.लेकिन इसे भी हमने अपनी जनता के काम में लगाया है.
रिपोर्ट: समीर
4+