ED के निशाने पर एक और IAS अफसर, के. श्रीनिवासन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मनी लांड्रिंग के तहत हो सकती है जांच

    ED के निशाने पर एक और IAS अफसर, के. श्रीनिवासन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मनी लांड्रिंग के तहत हो सकती है जांच

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) - ईडी के लगातार जांच का दायरा और शिकंजा बढ़ता ही जा रहा है . राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी के श्रीनिवासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अवैध खनन मामले की जांच कर रही ईडी ने गृह विभाग को खत लिखकर के श्रीनिवासन पर अब तक दर्ज मामलों का ब्योरा मांगा है, ताकि उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जा सके.ईडी ने पत्र की कापी पुलिस मुख्यालय और झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी दी है. ईडी ने एसीबी से पूछा है कि अगर श्रीनिवासन पर पहले कोई प्राथमिकी दर्ज है, तो उसका ब्योरा, कापी, चार्जशीट मुहैया करायी जाए

    पदस्थापन के इंतजार में श्रीनिवासन

    इधर, एसीबी से मिली जानकारी के मुताबिक , आईएएस के श्रीनिवासन के खिलाफ किसी भी तरह का कोई मामला एसीबी में दर्ज नहीं हैं. बता दें कि के श्रीनिवासन हाल ही में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव पद से हटाए गए हैं. श्रीनिवासन पर कैबिनेट में हुए फैसलों से छेड़छाड़ करने का आरोप है. इस मामले में उन्होंने सरकार से मई और जून महीने में भेजे गए किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया था. इसके बाद ही उन्हें हटा दिया गया, फिलहाल में वह अपने पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news