जमशेदपुर में बन्ना और सरयू के समर्थक आमने-समाने, जमकर हुई नारेबाजी, जानिए क्या है मामला

    जमशेदपुर में बन्ना और सरयू के समर्थक आमने-समाने, जमकर हुई नारेबाजी, जानिए क्या है मामला

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में एक बार फिर विधायक सरयू राय और बन्ना गुप्ता के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. बता दें कि डिमना रोड में सैकड़ों दुकानें तोड़ी गई थी, जिसके बाद तमाम राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता दुकानदारों का साथ देने के लिए वहां पहुंच रहे थे. इसी दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र में जाकर दुकानदारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान बन्ना गुप्ता के कार्यकर्ताओं ने सरयू राय का विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते सरयू राय और बन्ना गुप्ता के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में नारेबाजी शुरू हो गई. दोनों कार्यकर्ता एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे.

    जिला प्रशासन द्वारा सड़क किनारे ढाई सौ दुकान उजाड़े गए

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र के फुटपाथी दुकानदारों को जिला प्रशासन द्वारा उजाड़े जाने के मामले में राजनीति तेज हो गई है. रामनवमी, नवरात्रि और रमजान को लेकर कमाई की उम्मीद लिए दुकानदारों के समक्ष एक तरफ रोटी जुटाना दुश्वार हो गया है. वहीं दूसरी तरफ राजनीति से दुकानदारों का दर्द और बढ़ रहा है. दुकानदारों की हालत ऐसी हो गई है, कि वे जाएं तो आखिर कहां जाएं. भाजपा, कांग्रेस और भाजमो खुद को दुकानदारों के हिमायती बताते हुए दुकानदारों को उजाड़े जाने का विरोध जता रहे है.  मगर प्रशासन की सख्ती के आगे सभी बेबस नजर आए.

    किया गया मामला दर्ज

    दुकानदारों को बसाए जाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है. दुकानदारों पर हुए कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता का विरोध शुरू कर दिया है. वहीं जिला प्रशासन ने भाजपाइयों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करते हुए एफआईआर कर दिया है.

    सरयू राय और बन्ना गुप्ता के समर्थक आमने-सामने

    इधर बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय प्रभावित दुकानदारों से मिलने पहुंचे और दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता बरतने की बात कही. जिस पर मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थकों ने सरयू राय के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. उधर सरयू राय के समर्थकों ने भी मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ हाय- हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि इन हाय- हाय, जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारों के बीच दुकानदारों को क्या हासिल होता है. हर हाल में खामियाजा उन ढाई सौ दुकानदारों को उठाना पड़ेगा. जिनकी रोजी-रोटी का जरिया छीन लिया गया है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news