यूपीएससी में शानदार कामयाबी पर जोरदार स्वागत, गिरिडीह में श्रुति का ढोल नगाड़े बजाकर किया गया सम्मान

    यूपीएससी में शानदार कामयाबी पर जोरदार स्वागत,  गिरिडीह में श्रुति का ढोल नगाड़े बजाकर किया गया सम्मान

    गिरिडीह (GIRIDIH): यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने वाली श्रुति कुमारी का शनिवार को गिरिडीह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. मूल रूप से गिरिडीह के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले श्रुति के माता-पिता फिलहाल बोकारो में रहते हैं. यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के बाद वह पहली बार गिरिडीह लौटी हैं.  इसके बाद स्वर्ण चित्र मंदिर के पास शास्त्री नगर मोहल्ला वासियों ने  गाजे बाजे के साथ श्रुति और उनके परिजनों का शानदार स्वागत किया.

    खुशी से उमड़ पड़ा शास्त्री नगर

    श्रुति एवं उनके परिवार वालों का शास्त्री नगर के वासियों ने बुके देकर एवं फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया. इसके बाद सभी ढोल नगाड़े के साथ स्वर्ण चित्र मंदिर मोड़ से लेकर उसके आवास तक पहुंचे. रास्ते में श्रुति ने हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. बता दें कि अपने मोहल्ले की बिटिया के स्वागत के लिए पूरा शास्त्री नगर मानो खुशी से उमड़ पड़ा था. मोहल्ले की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने मिलकर श्रुति के अभिनंदन को यादगार बना दिया.

    इस मौके पर पप्पू मोदी, सुनील भूषण, दीपक अग्रवाल, सुरेश साव, अमर सिन्हा, कमलनयन सिंह, ओम प्रकाश मंडल, मिथिलेश कुमार, शंकर पांडेय, विश्वनाथ मंडल, शिशिर, रंजय बरदियार, प्रवीण सिन्हा, अरुण कुमार, पपिन्द्र कुमार, जितेंद्र गुप्ता, सुजय गुप्ता, मुकेश यादव, राजकमल, राजेश सिन्हा, मृणाल कुमार, दीपक रजक, दीपक बरनवाल, मनीष मंडल, रितेश सराक, सुशील मंडल, राजेश मंडल, संदीप यादव, प्रवीण मिश्रा, राजीव कुमार, रामजी पांडेय, पाले खान, सूरज यादव एवं अन्य मोहल्ला वासी शामिल थे.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news