SPORTS : राज्य के कई होनहार इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, जानिए कहां होगा आयोजन


लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा के महिला इंटर कॉलेज में दो दिनों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी आर रामकुमार ने किया. टूर्नामेंट का आयोजन कॉलगे के ही इंदूर स्टेडियम में किया गया है, जहां अगले दो दिनों तक बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिलेगा.
175 खिलाड़ी होंगे शामिल
इस टूर्नामेंट में राज्य भर के 175 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. अंडर 11 और अंडर 13 के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. आयोजक मंडली की माने तो इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा. राज्य स्तरीय बैडमिंटन में पहली बार अंडर 11 के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. एसपी ने कहा की लोहरदगा जिला के लिए यह गर्व की बात है,कि ऐसे खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला अध्यक्ष बैडमिंटन संघ डॉ गणेश प्रसाद ने कहा की प्रतिभा के चयन को लेकर लगातार लोहरदगा जिला बैडमिंटन को एक मुकाम देने की दिशा में कार्य कर रहा है.
रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो
4+