बोकारो (BOKARO): झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति द्वारा पेटरवार इकाई के संयुक्त बैनर तले मंगलवार को बोकारो जिले के पेटरवार में 60:40 नियोजन नीति के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
60: 40 को बढ़ाकर 90:10 किया जाए
मशाल जुलूस प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान से निकलकर तेनुचौक,बाजार टाँड़ होते हुए बस स्टैंड पेटरवार तक निकाली गई. मशाल जुलूस के दौरान युवाओं ने जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान साठ चालीस नाय चलतों, झारखंड के युवाओं को ठगना बंद करो, खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करो सहित अनेक नारे लगा रहे थे. इस दौरान युवाओं ने कहा कि झारखंड सरकार नियोजन नीति जिसमें 60:40 का बनाया गया है. उसे बढ़ाकर 90:10 का बनाया जाय. साथ ही छात्रों ने कहा कि बाहरी राज्यों में जिस प्रकार वहां के नागरिकों को छूट मिलती है उसी आधार झारखंड में भी हमें दिया जाए. साथ ही नकल विरोधी कानून उत्तराखंड के तर्ज पर बनाया जाए.
रिपोर्ट. संजय कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+

