JAS के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही गठित, जानिए

    JAS के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही गठित, जानिए

    रांची(RANCHI): झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश सरकार की ओर से दिया गया है. दोनों अधिकारियों पर अलग-अलग तरह के आरोप हैं. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है.

    सिमडेगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर रखते हुए ना तो उपायुक्त और ना ही एलआरडीसी की अनुमति के बिना अनुसूचित जाति के भूखंड का निबंधन करने और दाखिल खारिज संबंधी वादों का निष्पादन सही तरीके से नहीं किया है. यह आरोप प्रवीण कुमार सिंह पर है. ऐसा प्रतीत होता है कि प्रवीण कुमार सिंह ने पद का दुरुपयोग किया और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती है.

    राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दूसरे अधिकारी शिवाजी भगत जो ठेठईटांगर सिमडेगा के बीडीओ रह चुके हैं. भगत पर आरोप है कि बिना प्रभार सौंपे, बिना अनुमति के वे प्रखंड मुख्यालय से अनुपस्थित रहे थे. रोकड़ पंजी का अद्यतन संधारण एवं निरीक्षण पर्यवेक्षण भी वे सही तरीके से नहीं किया करते थे. उपायुक्त द्वारा गठित प्रपत्र का प्रतिवेदित है. इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अब चलेगी. कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुसार दोनों आरोपी पदाधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही का संचालन पदाधिकारी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को बनाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news