शिक्षा नीति में बदलाव की मांग पर उग्र हुए छात्र, उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर दी ये चेतावनी

    शिक्षा नीति में बदलाव की मांग पर उग्र हुए छात्र, उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर दी ये चेतावनी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):
    जमशेदपुर ऑल इंडिया स्टूडेंट फ़ेडरेशन के बैनर तले आज फिर एक बार फिर जमशेदपुर के कॉलेजो के छात्र छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया, साथ ही राज्य सरकार और राज्य के शिक्षा मंत्री के विरोध मे जमकर नारेबाजी भी की गई है. वहीं आज भी छात्र छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मेन रोड को एक घंटे तक जाम रखा था. दरअसल छात्र संगठन का आरोप है कि राज्य सरकार शिक्षा नीति मे सुधार करे, जहां 11वीं की परीक्षा नहीं ली जा रही है. साथ ही 12वीं के वैसे छात्र जो कोऑपरेटिव कॉलेज मे पढ़ाई कर रहें थे, उन छात्रों को गोलमुरी के एबीएम कॉलेज में स्थानांतरित किया जा रहा है. ग्रेजुएट कॉलेज के छात्राओं को कोऑपरेटिव कॉलेज में भेजा जा रहा है. इस नीति के तहत पुरे कोल्हान ही नहीं, बल्कि राज्य में भी यही स्थिति है, जिसका छात्र संगठन ने विरोध जताया है. 

    छात्रों ने किया मुख्यमंत्री आवास घेराव का आवाहन:
    उनका साफ कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे लोग आने वाले समय में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करना पड़े तो छात्र संगठन पीछे नहीं हटेगा. छात्रों का आरोप है कि इस शिक्षा नीति में राज्य सरकार सुधार करे. साथ ही उनका यह भी कहना है कि इस शिक्षा नीति मे केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही जिम्मेवार है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news