मंईयां सम्मान योजना: धनबाद की 19000 लाभुकों को खाते में पैसे के लिए क्यों करना होगा इंतजार,पढ़िए

    मंईयां सम्मान योजना: धनबाद की 19000 लाभुकों को खाते में पैसे के लिए क्यों करना होगा इंतजार,पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना मंईयां  सम्मान योजना के लिए अभी नया आवेदन नहीं लिए जा रहे है.  पोर्टल में नए आवेदन  का ऑप्शन नहीं आ  रहा है.  धनबाद में कुल 3,66,000 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है.  लेकिन सरकार स्तर पर 19,000 खातों को चिन्हित किया गया है, जिनके आधार लिंक नहीं है .  अब आधार लिंक नहीं होने के कारण इन्हें राशि नहीं मिल पा रही है.  अभी भी आधार लिंक करने और राशि क्यों नहीं आ रही है, यह जानने के लिए महिलाएं अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और बैंक का चक्कर लगा रही है.  

    आधार लिंक होने के बाद ही उनके खाते में राशि पहुंचेगी

    अब आधार लिंक होने के बाद ही उनके खाते में राशि पहुंचेगी.   सम्मान योजना की राशि लेने वाली लाभुकों   की भी जांच शुरू हो गई है.  शिकायत मिल रही है कि कुछ ऐसी  लाभुकों को योजना का लाभ मिल रहा है, जो इसके योग्य नहीं है.  बता दे कि   सम्मान योजना की जानकारी लेने के लिए लगातार भीड़ जुट रही है.  धनबाद में 3 दिन इसकी जानकारी दी जाती है.  सोमवार, बुधवार और शनिवार को महिलाएं अंचल  और प्रखंड कार्यालय में जुटती  है.  जिन्हें पता चल गया है कि बैंक खाते का आधार लिंक नहीं होने की वजह से उन्हें राशि नहीं पहुंच रही है, अब वैसी लाभुक बैंक की ओर रुख किया है. 

    महिलाओं की शिकायत बरकरार कि सही जानकारी नहीं दी जाती 
     
    हालांकि महिलाओं की शिकायत रही है कि कार्यालय पहुंचने पर उन्हें सही ढंग से एंटरटेन नहीं किया जाता.  उन्हें सब कुछ साफ-साफ नहीं बताया जाता.  बता दें कि हेमंत सोरेन की सरकार रिपीट होने में इस योजना की बड़ी भूमिका थी.  सरकार बनने के पहले हेमंत सोरेन ने₹1000 देने की घोषणा की थी और कहा था कि सरकार अगर रिपीट कर गई, तो इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया जाएगा.  राशि तो ₹2500 हो गई, लेकिन महिलाओं की शिकायत है कि कुछ को  पैसा आ रहा है, तो कई को नहीं आ रहा है.  कार्यालय जाने पर उन्हें सही-सही जानकारी नहीं दी जाती है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news