किसी को कई माह से नहीं मिल रहा राशन, कोई बस अंगूठा लगाकर राह तकता रह गया - राज्य खाद्य आयोग के सामने आईं कई शिकायतें

    किसी को कई माह से नहीं मिल रहा राशन, कोई बस अंगूठा लगाकर राह तकता रह गया - राज्य खाद्य आयोग के सामने आईं कई शिकायतें

    पलामू(PALAMU):  उंटारी रोड के करकट्टा के जितेंद्र कुमार रवि अंगूठा तो लगाते हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिलता. वहीं अनूप मेहता को मार्च महीने से ही राशन का इंतजार कर रहे हैं. ऐसी करीब 13 शिकायतें बुधवार को राज्य खाद्य आयोग के सामने आईं. आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में परिसदन भवन में जनसुनवाई हो रही थी. 7 मामलों में शिकायतकर्ता ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखीं.

    आपसी रंजिश में पड़कर ना करें शिकायत

    आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्षों को जानकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया. खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने लोगों से आपसी रंजिश से प्रभावित होकर किसी के विरुद्ध शिकायत करने से बचने की बात कही. इसके अलावे उन्होंने सभी लोगों से कहा कि अगर आपको किसी से कोई शिकायत हो तो सीधे खाद्य आयोग के व्हाट्सएप नंबर या अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी को लिखित में शिकायत करें.

    जनसुनवाई में ये भी रहे मौजूद

    सुनवाई के दौरान आयोग के सदस्या शबनम परवीन और कर्मी संदीप कुमार, जियाउल रहमान, अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण समेत अन्य उपस्थित रहे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news