एसएसपी ने की पीसी ,बताया -फायरिंग गैंग के लड़के रखते है आई फ़ोन प्रो,चढ़ते है चमचमाती बुलेट पर  

     एसएसपी ने की पीसी ,बताया -फायरिंग गैंग के लड़के रखते है आई फ़ोन प्रो,चढ़ते है चमचमाती बुलेट पर  

    धनबाद(DHANBAD) | गैंग्स  आफ वासेपुर में शामिल फायरिंग करने वाले लडके रखते है आई फ़ोन प्रो .  नई -नई बाइक खरीदते हैं . चमचमाती बुलेट पर चढ़ते है.  धंधा उनका होता है फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाना और उसके बाद रंगदारी वसूलना.  कुल 4 लोगों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर रविवार को  मीडिया के सामने प्रस्तुत किया.  रविवार को एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मछली कारोबारी रसीद महाजन और अप्सरा ड्रेसेस के मालिक के घर फायरिंग की घटना में शामिल अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.  इनके पास से आईफोन प्रो, नई बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य कीमती सामान बरामद किए गए है. 

    मुख्य उद्देश्य फायरिंग कर रंगदारी वसूलना ही  होता था
     
    एसएसपी ने बताया कि इनका मुख्य उद्देश्य फायरिंग कर रंगदारी वसूलना ही  होता था.  जान मारने की नियत से फायरिंग नहीं करते थे.  उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरा एक नेटवर्क काम करता है.  हालांकि पुलिस इस नेटवर्क की पहचान कर  ली है और अब लगभग प्रिंस खान के सभी रंगरूटों को जेल भेजा जा चुका है.  इस वजह से प्रिंस खान गैंग  नए- नए लड़कों का गैंग बनाने की फिराक में है.  उन्होंने सभी को सावधान किया कि गैंग से दूर रहें अन्यथा एक बार अपराध की दुनिया में कदम रख दिए तो जीवन बर्बाद हो जाएगा.  रसीद महाजन और अप्सरा ड्रेसेस के मालिक के घर  फायरिंग के बाद से ही पुलिस छापेमारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही थी.  आज एसएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और इस गैंग के मॉडल अपरेंडी और रहन-सहन का खुलासा किया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news