धनबाद की सिंदरी में जुटे कांग्रेसी ,किया डिमांड -अशोक सिंह को बनाया जाये लोक सभा उम्मीदवार 

    धनबाद की सिंदरी में जुटे कांग्रेसी ,किया डिमांड -अशोक सिंह को बनाया जाये लोक सभा उम्मीदवार 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद की सिंदरी में रविवार को कांग्रेस  कार्यकर्ता जुटे.  बहाना था भोज- भात का.  इस जुटान में कई प्रखंडों के अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी सहित स्थानीय कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.  कार्यकर्ताओं ने मंच से अपनी राय भी रखी.   एक स्वर में धनबाद लोकसभा से कांग्रेस के वरीय नेता अशोक कुमार सिंह को  उम्मीदवार बनाने की मांग की गई.  कहा गया कि आला नेताओं को पूरा  विवरण के साथ मांग पत्र दिया जाएगा.  उनका कहना था कि अशोक कुमार सिंह हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते है. सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते है.  कोरोना  काल में धनबाद के लोग यह सब देख चुके है. जब तमाम सरकारी मशीनरियां फेल कर गई थी, तब  मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस खुद के खर्चे पर देते रहे. 

    हर संकट में समाज के बीच खड़े रहते 

    मरीजों के लिए   भोजन की व्यवस्था करने की बात हो, पानी संकट वाले क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने की बात हो, यह सब काम वह बखूबी कर चुके हैं और हजारों, लाखों  लोग इसके गवाह  रहे है.  जैविक खेती से उत्पादित टमाटर की सॉस फैक्ट्री लगा कर धनबाद सहित झारखंड के  किसानों को मदद करने का काम भी सफलतापूर्वक कर रहे है.  किसानों को टमाटर का समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है.   उसी दर पर टमाटर की खरीद होने से किसानों की आर्थिक दशा मजबूत हो रही है.  इन सब को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अशोक कुमार सिंह को धनबाद लोकसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना सही निर्णय होगा.  कार्यकर्ताओं ने कहा कि  सीमित दायरे में रहकर भी समाज के अंतिम पंक्ति तक के लोगों की सेवा करना, उन्हें मदद पहुंचाना अशोक कुमार सिंह की फिदरत रही है.  इस मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए अशोक सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार -भ्रष्टाचार चिलाएँगे नहीं ,बल्कि ताह जीवन इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. 

    यह सब लोग रहे मौजूद 

    इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, कमलदेव सिंह, जाहिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, विदेशी सिंह,उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह योगी,रामजी भगत,उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी, उपाध्यक्ष अक्ष्वर  प्रसाद ,महामंत्री संतोष राय,उपाध्यक्ष क्रीट भूषण रुज,उपाध्यक्ष अनिल साव, अवधेश पासवान,गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी,धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, सतदेव सिंह, दिलीप मिश्रा,महामंत्री राहुल राज,महामंत्री बबलू दास,महामंत्री गोपाल धारी,इंटक नेता शशिभूषण तिवारी,सैलेश कुमार, राज बिहारी यादव, राजेश पासवान, राकेश रंजन यादव,नारद यादव, सिद्धार्थ , सुखदेव हांसदा, अजीत सिंह, सुबोध पांडे, मोनू सिंह, अरविंद गुदलाय, जय किशन तिवारी, ओम शंकर दुबे , विवेक देवघरीया, राजू पांडे, सैलेष पंडित, मो हाकिम, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news