झारखंड के खिलाड़ियों को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधा मुहैया कराने का वादा

    झारखंड के खिलाड़ियों को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधा मुहैया कराने का वादा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने मुलाकात की. 8 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिकाओं ने जीत हासिल की है. खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल एवं फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप के बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में गोड्डा टीम ने खिताब जीता है. बता दें कि ये खेल गुमला के घाघरा में आयोजित किया गया था. इस जीत पर हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी.

    खिलाड़ियों को मिल रहा स्पोर्ट्स किट्स

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए पंचायतों में खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है. वहीं खिलाड़ियों को सिदो- कान्हू क्लब के माध्यम से कई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधाएं शामिल है. सीएम ने खिलाड़ियों ने कहा कि यहां के नौजवान खेल के माध्यम से अपना भविष्य सवार  देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार सभी मुमकिन सहयोग करने के लिए तैयार है.

    कार्यकर्म के दौरान ये लोग थे मौजूद

    इस मौके पर गोड्डा जिला नेटबॉल टीम की कोच सुश्री मोनालिसा कुमारी, अंपायर शिवराम कृष्ण देहरी, दुमका जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद हकीम सचिव श्री गुंजन कुमार झा, और कुलदीप कुमार रवि मौजूद थे.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news