विशेष बच्चो ने विशेष लोगो के साथ मनायी दीवाली ,जानिए किसने क्या कहा 

    विशेष बच्चो ने विशेष लोगो के साथ मनायी दीवाली ,जानिए किसने क्या कहा 

    धनबाद(DHANBAD): रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निधि जायसवाल (मिसेज इंडिया फोटोजेनिक) उपस्थित थी.  बच्चों ने रंगोली बनाई एवं अपने द्वारा दिवाली के लिए  बनाये गए सुंदर और आकर्षक दीये  एवं मोमबत्तियों तथा गिफ्ट हैम्पर को प्रदर्शित किया. निधि जायसवाल ने कहा कि इन विशेष बच्चों के संग इस बार दिवाली मनाकर उनकी दीवाली और भी विशेष हो गयी है.  हम सभी को इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम अवश्य करना चाहिए. 

    सिखाया जाता है कि आगे स्वावलम्बी बन सके 

    स्कूल की प्राचार्या अपर्णा दास ने बताया कि हमारे विशेष बच्चों के द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत डिज़ाइनर दीये , फ्लोटिंग कैंडल्स, रेगुलर कैंडल्स, दिवाली गिफ्ट हैम्पर एवं ग्रीटिंग कार्ड्स बनाये जा रहे है.  जीवन ज्योति के सचिव राजेश पारकरिया  ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत इन सामग्रियों को बनाना, सिखाया जाता है, जिससे  भविष्य में इसे रोजगार के रूप में अपना कर स्वावलंबी बच्चे बन सके.  आज बच्चों ने गणमान्य लोंगो के साथ पटाखे, फुलझड़ियां आदि जला कर दीवाली मनाया. आज के कार्यक्रम में श्रीमती निधि जायसवाल, अनु नारंग, राजेश पारकरिया , शिल्पा रस्तोगी  अपर्णा दास, मीनाक्षी खेमका, पोलोमी सिन्हा,शैरी कौर, अल्पना सिंह,एवं जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news