नशा के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

    नशा के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

    गुमला (GUMLA): दिवाली बस कुछ ही दिनों में आने वाली है. त्योहारों के सीजन में मनचले नशा करते हुए नजर आ ही जाते है. वहीं कुछ हुड़दंगी दिवाली पर जुआ भी खेलते है. नशा और पैसों के लत में त्योहार के बीच कोई अप्रिय घटना न घट जाए, इसलिए गुमला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में जुआ के खिलाफ अभियान चलाया.  इसके साथ ही अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए शराब को बरामद किया गया. इसके साथ ही जुआ खेलने वालों के पास से नगद राशि सहित अन्य सामान बरामद किया गया. 

    जारी रहेगी पुलिस की सख्ती 

    डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार यह कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बीती रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा दो स्थानों पर छापामारी कर इस तरह से सामान बरामद किया गया. डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद लगातार इस तरह से छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा और पर्व त्योहार  के मौसम के क्रम में किसी प्रकार से कोई कोताही नहीं बरती जा रही है इस तरह के धंधे में लगे लोगों के खिलाफ लगातार पुलिस की सख्ती जारी रहेगी. 

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news