सिमडेगा : पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर में PLFI उग्रवादियों ने लगाई आग, फायरिंग भी की

    सिमडेगा : पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर में PLFI उग्रवादियों ने लगाई आग, फायरिंग भी की

    सिमडेगा(SIMDEGA): सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवटोली पंचायत में कोलेबिरा हरिजन कॉलोनी के समीप पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगे जेसीबी व टैक्टर को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया. घटना  बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है. इस दौरान उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे रात्रि गार्ड से निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली. उसने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों का नंबर मांगा और साथ में पेट्रोल लेकर आए उग्रवादियों ने ट्रैक्टर व जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. इधर सूचना के बाद पुलिस सुबह कोलेबिरा घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने लेवी के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है.

    रात्रि गार्ड ने क्या बताया 

    घटना की सूचना मिलने के बाद की सुबह कोलेबिरा थाना के एसआई सुमन पांडे  घटनास्थल पर पंहुचे व वस्तुस्थिति का जायजा लिया. जलाई गई जेसीबी ग्रीड बना रहे कंपनी की है. वहीं ट्रैक्टर कोलेबिरा नवाटोली निवासी प्रदीप कुमार साहू की है. ग्रीड निर्माण कार्य में कार्यरत रात्रि गार्ड सुनील कुमार यादव व रामलाल लोहरा ने बताया की रात्रि लगभग 11:30 बजे दो की संख्या में उग्रवादियों ने पूछताछ करते हुए साथ में लाए इंधन को छिड़कर ट्रैक्टर व जेसीबी  में आग लगा दी. दोनों ने बताया कि घटना को अंजाम दिए जाने के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए दो हवाई फायरिंग भी की. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news