दो साल बाद लगेगा देवघर में श्रावणी मेला, मास्क के साथ ही मंदिर में जा सकेंगे श्रद्धालु


देवघर (DEOGHAR): लंबे अंतराल के बाद देवघर में इस बार होने वाले श्रावणी मेला सरकार ने आयोजन करने का फैसला लिया है. बता दें कि श्रावणी मेला कोविड-19 प्रोटोकॉल के साये में होगा. 2 वर्षों बाद कोविड संक्रमण के खतरे के कारणों से श्रावणी मेला के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक होगा. बिना मास्क श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रेवश नहीं दिया जायेगा. मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित दूरी बनाये रखने की कोशिश किया जायेगा.
समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह इससे संबंधित निर्देश दिये हैं. स्वास्थय विभाग, पेयजल विभाग, पर्यटन विभाग और स्वच्छता विभाग, नगर विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग, गृह विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा की है. और श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. सड़कों का कालीकरण, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने, देवघर में प्रवेश के पथों पर रोड मार्किग आदि किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली है.
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
बता दें कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने श्रद्धालों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोताही नहीं करने का निर्देश दिया. फिलहाल कांवरियों के रास्ते में हर जगह शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था करने को कहा और उन्होंने मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बनायी गयी योजना की भी जानकारी ली है. सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करते हुए. श्रद्धालुओं की भीड़ अनुशासित रखने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहने की जरुरत बतायी है.
4+