देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, मामला जान हैरान रह जाएंगे आप

    देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, मामला जान हैरान रह जाएंगे आप

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर फुसरो में पारिवारिक विवाद में 30 सितंबर की देर रात लगभग दस बजे एक महिला के सिर में गोली मारी गई. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से  केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.आरोप महिला के देवर पर लग रहा है.

    महिला के बेटे ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

    सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गयी है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका रेनू देवी के पुत्र ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 30 सितंबर की रात्रि लगभग दस बजे वह जैसे हीं खाना खाकर बाहर निकला कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी. उसने देखा कि उसकी माँ जमीन पर गिर गयी है. नजदीक जाकर देखने पर उसे अपनी माँ के सर में गोली लगने की जानकारी मिली. उसने अपने पड़ोस में रहनेवाले चाचा पर हत्या की आशंका जाहिर की है. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त महिला की जमीनी विवाद में सिर में गोली मार दी गयी है. स्थानीय लोग गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर परिजन महिला के पास दौड़े. परिजनों ने मामले की सूचना बेरमो थाना पुलिस को दी. साथ हीं महिला को तत्काल इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया.जहां अस्पताल के चिकित्सक ने जांचोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news