चाईबासा : अंकिता भंडारी हत्या मामले पर युवा कांग्रेस का मार्च, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    चाईबासा : अंकिता भंडारी हत्या मामले पर युवा कांग्रेस का मार्च, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    चाईबासा(CHAIBASA): युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि मार्च निकाला. इस मार्च का नेतृत्व चाईबासा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की. इस दौरान उनका मार्च कांग्रेस भवन से शहीद पार्क तक गया और शहीद पार्क चौक में उनको श्रद्धांजलि दी गई.

    वहीं, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में लगातार हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं और अधिकतर मामलों में दोषी भाजपा के कार्यकर्ता होते हैं. और उनपर कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती हैं, अगर गैर भाजपा शासित प्रदेशों में कोई छोटी सी भी घटना हो जाए तो पूरा भाजपा का मंत्रिमंडल मामले को तिल का ताड़ बनाने में लग जाता है.

    ये रहे उपस्थित

    कैंडल मार्च कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई,  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी बोदरा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सन्नी देवगम, सुरेश संवैया, राजू कायम, जिला महासचिव मोहम्मद सलीम, जिला सचिव अजय पूर्ति, सदर विधानसभा अध्यक्ष नरांगा देवगम, युवा सदर प्रखंड अध्यक्ष विकास देवगम, युवा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पूर्ति, पूर्व विधानसभा महासचिव गुलजार अंसारी, महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य गीता पुरती, सतयशीला हेमबरोम, रजनीश बिरूवा, सुनीता सिंकु सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, विकास वर्मा, विश्वनाथ तामसोय, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, चाईबासा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सदर प्रखंड उपाध्यक्ष हरीश बोदरा, पूर्व खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष मोहन हेमबरोम, सदर प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष जानवी खुदादा, संतोष सिन्हा, गणेश कोड़ा, संजीत बिरूवा, हरियल सिंह तुबिद, सुरेन्द्र बानरा, विवेक कच्छप कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश होनहागा, तबरेज अंसारी, माजिद हुसैन, शाहजादा अनवर, आदि उपस्थित रहे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news