सात वर्षीय छात्र नाले में बहा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 7 साल का बच्चा नाली में बह गया. घटना थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 के पास की है. जहां एक 7 वर्षीय छात्र नाली में एक किलोमीटर तक बहता चला गया. एक किलोमीटर के बाद बच्चे को नाले से खोज कर निकाला गया. आनन-फानन में परिवार और स्थानीय लोग छात्र को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि परिवार के लोग उसे लेकर टीएमएच भी गए.
फुटबॉल निकालने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक शहर में तकरीबन एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हो रही थी. उसी समय सात वर्षीय छात्र एग्रिको अपने आवास के पास फुटबॉल खेल रहा था. उसी समय फुटबॉल नाले में बह गया. बच्चा उसे निकालने के लिए नाले में गया. मगर पानी के तेज बहाव के कारण वह नाले में बह गया. जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई. एक किलोमीटर दूर जाकर नाले से बच्चे को बरामद किया गया और आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल, पुलिस ने उसके शव को एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है. कल शव का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
4+