DHANBAD पंचेत में फुटबॉल मैच के दौरान गिरा ठनका, एक की मौत, आधा दर्जन हुए घायल


धनबाद (DHANBAD): पंचेत के कल्याणचक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच के दौरान ठनका गिरने से रविवार की शाम एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गए है. कल्याणचक में शाम लगभग पांच बजे महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन था. .खेल के दौरान पेनाल्टी शूट हो रहा था.पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था. तभी अचानक ठनका गिर गया. .जिससे घटनास्थल पर ही जामदही गांव निवासी आकाश राउत (22) की मौत हो गई. घायल युवकों में गलफरबाड़ी निवासी जय राजवंशी(40), जामदही निवासी सागर राय(12), दहीबाड़ी निवासी प्रदीप कुमार(21), बूटबाड़ी निवासी गणेश कर्मकार (22) के अलावा अन्य तीन घायल हैं.सभी का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें:
इधर, बोकारो में फुटबॉल मैच के दौरान ही आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की गई जान
4+