'जोड़ा पोखर थाना पर अपराधियों को साथ देने का महिला ने लगाया आरोप, कहा-मेरी ह'त्या का इंतजार कर रहे हैं थाना प्रभारी'

    'जोड़ा पोखर थाना पर अपराधियों को साथ देने का महिला ने लगाया आरोप, कहा-मेरी ह'त्या का इंतजार कर रहे हैं थाना प्रभारी'

    धनबाद(DHANBAD): जोडापोखर के आलम नगर के रहने वाले रुखसाना परवीन ने पड़ोस के ही रहने वाले कमर इकबाल उर्फ बिट्टू पर घर के सामने खड़ी कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है.  इसको लेकर  उनके पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम ने आज प्रेस वार्ता की. उन्होंने आरोप लगाया कि कमर इकबाल का संबंध वासेपुर के शातिर अपराधियों के साथ है.  

    उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मुझ पर और मेरे भाई पर जानलेवा हमला भी किया था.  इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उनका यह भी आरोप है कि जोडा पोखर के थाना प्रभारी मेरी हत्या का इंतजार कर रहे हैं , शायद इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रहे है.  प्रेस वार्ता में मुस्तकीम ,वसीमउद्दीन, वकील, सद्दाम, नेहाल शाहनवाज आदि थे.  वहीं ,दूसरी ओर कमर इकबाल का कहना है कि हम तो जिले से बाहर है.  हम पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है.  उन्हें झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news