सरायकेला : बंद घर से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    सरायकेला : बंद घर से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    सरायकेला (SARAIKELA) :  जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती स्थित बालाजी भोजनालय के पीछे एक घर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. महिला की पहचान मीना पात्रो के रूप में की गई है. पुलिस ने घटनास्थ का जायजा लेने के बाद बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता कि महिला की हत्या लाठी-डंडे और चापड़ से हमला कर की गई है. जानकारी के अनुसार महिला के साथ रहने वाला नरेश मुखी नामक व्यक्ति फरार है. 

    स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

    महिला छोटे-छोटे होटलों में बर्तन मांज कर अपना जीवन गुजारा करती थी. जानकारी के अनुसार घर से काफी बदबू आ रही थी. शक होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. 

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news