सरायकेला: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, इलाक़े में मची सनसनी, पढ़ें मौत की वजह   

    सरायकेला: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, इलाक़े में मची सनसनी, पढ़ें मौत की वजह   

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के चांडिल थाना में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब एक तालाब से एक अज्ञात शव बरामद हुआ.जहां रसूनिय पंचायत के सुखसारी छोटा तालाब में तैरता हुआ लाश मिलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया.वहीं जैसे जैसे लोगों को घटना की सूचना मिली, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.  

    मृतक रसुनिया पंचायत के हाथीनादा  गांव निवासी 31 साल के थुमु माझी है

      वहीं जब मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली, वहीं पुलिस ने जब शव के पहचान के लिए वहां इकठ्ठे लोगों से पूछताछ शुरु की, तो ग्रामीण मृतक के पहचान करने.ग्रामीणों के अनुसार मृतक रसुनिया पंचायत के हाथीनादा  गांव निवासी 31 साल के थुमु माझी के रूप में पहचान हुई है.  

    ग्रामीणों का कहना है मृतक मिर्गी बीमारी से ग्रसित था

      ग्रामीणों का कहना है मृतक मिर्गी बीमारी से ग्रसित था, जिसको किसी बात को लेकर मिर्गी का दौरा पड़ गया होगा. घटना को लेकर रसुनिया पंचायत के मुखिया मंगल माझी के द्वारा चांडिल थाना को सूचित किया गया, जिसके बाद चांडिल थाना के पुलिस बल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोसमार्टम के लिए सरायकेला जिला के  सदर अस्पताल भेजा गया है.  

     रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news